Hindi
Saturday 20th of April 2024
0
نفر 0

इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के जुलूस पर नाइजीरियाई पुलिस की फ़ायरिंग।

इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के जुलूस पर नाइजीरियाई पुलिस की फ़ायरिंग।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया की सिक्योरिटी फ़ोर्स के सुरक्षा अधिकारियों ने राजधानी अबूजा में इमाम हुसैन अ. की अज़ादारी करते मोमेनीन पर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी जिसके परिणामस्वरूप चार अज़ादार शहीद और दर्जनों घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कहा जा रहा है कि पुलिस ने मातमी जुलूस में मौजूद कई लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया है। नाइजीरिया की पुलिस ने देश के प्रमुख शिया धर्मगुरू शेख़ इब्राहीम ज़कज़की की आज़ादी की मांग करने वालों पर फ़ायरिंग की है जिस में दर्जनों प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। विश्व संगठनों और संस्थाओं ने नाइजीरिया में मानवाधिकारों को कुचले जाने, शिया समुदाय का हनन और इस्लामिक आंदोलन के कैदी लीडर शेख़ इब्राहीम ज़कज़की के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की है। नाइजीरिया की सेना ने दिसम्बर 2015 में भी इमाम हुसैन अ. के चेहलुम के अवसर पर ज़ारया शहर में जुलूस पर हमला करके सैकड़ों अज़ादारों को शहीद कर दिया था।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

नाइजीरिया में सेना द्वारा ...
मुसलमानों में आक्रोशः ...
चीन का सैन्य बजट बढ़ा, पड़ोसी देश ...
श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों ...
इल्म
शेख़ ईसा क़ासिम ऑप्रेशन के बाद घर ...
भारतीय सीईओ पर ट्रंप समर्थकों ...
लंदन की मस्जिद में नमाज़ियों पर ...
दिल्ली में बहरैन सरकार के अपराधों ...
हैदराबाद में इंटरनेशनल मुस्लिम ...

 
user comment