پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

हिज़्बुल्लाह के संभावित जवाबी हमलों के डर से इस्राईली सैनिकों की छुट्टियाँ रद्द।

हिज़्बुल्लाह के संभावित जवाबी हमलों के डर से इस्राईली सैनिकों की छुट्टियाँ रद्द।

इस्राईली सेना ने हिज़्बुल्लाह के संभावित जवाबी हमलों के डर से अपने सैनिकों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। लेबनान के अलमयादीन टेलीविजन चैनल के रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना ने अधिकृत फिलिस्तीन की सीमाओं पर अपने सैनिकों को पूरी तरह से हाई अलर्ट का आदेश देते हुए अपने सैनिकों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। इस्राईल के मीडिया ने भी खबर दी है कि इस्राईल को हिज़बुल्लाह के अत्यंत गंभीर जवाबी हमलों का इंतजार करना चाहिए। सूत्रों के अनुसार इस समय इस्राईल की सभी सिक्योरिटी एजेंसियां हिज़्बुल्लाह के जवाबी हमलों के भय से पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। गौरतलब है कि इस्राईली सेना ने रविवार को सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र कुनैतरह में हिज़्बुल्ला के छह जवानों को शहीद कर दिया था जिनमें हिज़्बुल्लाह के शहीद कमांडर एमाद मुग़निया के बेटे जिहाद मुग़निया भी शामिल हैं। इस बीच इस्राईली सरकार के युद्ध मंत्री ने दावा किया है कि हिज़्बुल्लाह के साथ हालिया तनाव युद्ध में नहीं बदलेगा और अगर ऐसा होता है तो हम हिज़्बुल्लाह के साथ जंग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

स्रोत
  • www.abna.ir