پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

सीरिया में हसका प्रांत और क़ामेशली सिटी के 25 गांव पर सेना का क़ब्ज़ा

सीरिया में हसका प्रांत और क़ामेशली सिटी के 25 गांव पर सेना का क़ब्ज़ा

सीरिया की सेना ने हसका प्रांत और क़ामेशली नगर के समीप स्थित 25 से अधिक गांवों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।
सीरियाई संचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार सेना ने हसका प्रांत के 9 गांवों को आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लिया और जनसेना के समर्थन से क़ामेशली नगर के निकटवर्ती 16 गांवों को भी स्वतंत्र करा लिया है। इस समय तल हमीस के निकट बराक के टीलों पर सेना और आतंकियों के बीच झड़पें जारी हैं। यह स्थान आतंकी संगठन आईएसआईएल का मुख्य ठिकाना है। सूचनाओं के अनुसार सीरियाई सेना अब इराक़ की सीमा के निकट होती जा रही है ताकि आतंकियों की आवाजाही और उनके लिए भेजी जाने वाली रसद के मार्ग को बंद किया जा सके।
इस बीच सीरिया के तथाकथित मानवाधिकर संगठन ह्यूमन राइट वॉच ग्रुप ने बताया है कि आईएसआईएल के आतंकियों ने रविवार को रक़्क़ा प्रांत के निकट स्थित एक हवाई छावनी में सेना के साथ सहयोग के आरोप में तीन लोगों की हत्या कर दी। आतंकियों ने इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति को जादू-टोने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया। आईएसआईएल के सदस्यों ने हलब में भी तीन लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों को सूली पर चढ़ा दिया।

स्रोत
  • www.abna.ir