پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

हमास, नेतनयाहू अच्छी तरह अपने सैनिकों की गिनती कर लें

हमास, नेतनयाहू अच्छी तरह अपने सैनिकों की गिनती कर लें

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास ने कहा है कि इस्राईली प्रधान मंत्री को अपने सैनिकों को बंधक बनाने का समाचार झुठलाने से पहले एक बार फिर उनकी गिनती कर लेनी चाहिए।

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन हमास ने कहा है कि इस्राईली प्रधान मंत्री को अपने सैनिकों को बंधक बनाने का समाचार झुठलाने से पहले एक बार फिर उनकी गिनती कर लेनी चाहिए।
 
 
 
हमास के एक अधिकारी ने अल-अक़्सा टीवी पर एक बयान देते कहा कि नेतनयाहू को अपने सैनिकों को अच्छी तरह गिन लेना चाहिए और बंधक बनाए गए सैनिकों के परिवारों को अँधेरे में रखने का नाटक बंद करना चाहिए।
 
 
 
वास्तव में अधिकारी का संकेत, उन सैनिकों के परिवारों की ओर था जिन्हें हाल ही में बंधक बनाया गया है।
 
 
 
इससे पहले हमास के एक उच्च अधिकारी रूही मुश्तही ने कहा था कि हमास फ़िलिस्तीनी क़ैदियों को आज़ाद कराने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देगा।
 
 
 
मुश्तही ने कहा, हमास की सैन्य शाख़ा की योजना बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा, ज़ायोनी सैनिकों को बंधक बनाकर ही इस्राईल से फ़िलिस्तीनी क़ैदियों की आज़ादी का समझौता संभव हो सकता है।
 
 
 
मुश्तही ने कहा कि ज़ायोनी शास की जेलों में बंद फ़िलिस्तीनी क़ैदी पहले वाले क़ैदियों की तरह ही आज़ाद कराए जायेंगे। s.m  
 
 
 
फेसबुक पर हमें लाइक करें, क्लिक करें

स्रोत
  • hindi.irib.ir