پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

ईरान का सैन्य सहयोग इराक़ के लिए बेहतर

ईरान का सैन्य सहयोग इराक़ के लिए बेहतर

इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा है कि हमारे लिए यह उचित होगा कि अपनी शस्त्रों की आवश्यकता के लिए हम ईरान पर भरोसा करें।

इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा है कि हमारे लिए यह उचित होगा कि अपनी शस्त्रों की आवश्यकता के लिए हम ईरान पर भरोसा करें।
ख़ालिद अल ओबैदी ने कहा कि ईरान से हथियारों का आयात, दूसरे स्रोतों से बेहतर है क्योंकि ईरान, शस्त्रों को 72 घण्टों के भीतर इराक़ को दे सकता है। इराक़ के रक्षामंत्री ने तेहरान और बग़दाद के बीच सैन्य सहकारिता की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने इराक़ के लिए शस्त्र उपलब्ध करवाने की तत्परता प्रकट की है। इराक़ के रक्षामंत्री ने बताया है कि अगले महीने ईरान के रक्षामंत्री हुसैन देहक़ान इराक़ की यात्रा पर आने वाले हैं।
ख़ालिद अलओबैदी ने इराक़ में स्वयंसेवी बलों के गठन को एक सफल अनुभव बताया। उन्होंने उस प्रक्रिया की आलोचना की है जो इराक़ी स्वयंसेवियों की छवि बिगाड़ने के प्रयास कर रही है।  इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट सी बात है कि जो भी व्यक्ति देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाएगा वह कभी भी कोई ऐसा काम नहीं करेगा जिससे प्राप्त सफलताओं को क्षति पहुंचे।
इसी बीच कर्बला के गवर्नर ने कहा है कि यह पूरा प्रांत पूर्ण रूप से सुरक्षित है।  अक़ील अत्तुरैही ने इस अफ़वाह का खण्डन किया है कि आईएसआईएल, कर्बला में घुसने के प्रयास में है। उन्होंने कहा कि कर्बला में सुरक्षाबल, पुलिस और स्वयंसेवी हर प्रकार की संभावित कार्यवाही का मुक़ाबला करने के लिए तैयार हैं। कर्बला के गवर्नर ने कहा कि इस प्रकार की अफ़वाह फैलाने का उद्देश्य लोगों के बीच भय व्याप्त करना है।

स्रोत
  • abna