پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

इराक़, सेना की कार्यवाही में 37 आतंकी ढेर, सेना की प्रगति जारी

इराक़, सेना की कार्यवाही में 37 आतंकी ढेर, सेना की प्रगति जारी

इराक़ के अंबार प्रांत के केन्द्र रोमादी में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल आगे बढ़ रहे हैं।

इराक़ के अंबार प्रांत के केन्द्र रोमादी में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल आगे बढ़ रहे हैं।
 
 
 
इराक़ी गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इराक़ी सेना ने रोमादी शहर को दो दिशाओं से घेर लिया है। इस बयान में इराक़ी गृह मंत्रालय ने अंबार कार्यवाही के कमान्डर मेजर जनरल क़ासिम मुहम्मदी के हवाले से बताया कि सुरक्षा बल रोमादी के 65 वर्ग किलोमीटर को आज़ाद कराने में कामयाब हो गए हैं।
 
 
 
जनरल क़ासिम मुहम्मदी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने स्वंयसेवियों और क़बाइली लड़ाकों के समन्वय से मुख्य प्रवेशद्वारों पर अपनी स्थिति मज़बूत कर लिया है जिन्हें आईएसआईएल इस्तेमाल करते थे।
 
 
 
इस बीच रिपोर्टों के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा बलों ने पूर्वी रोमादी में तोपों से हमले में आईएसआईएल के 37 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस कार्यवाही के दौरान आतंकवादियों के कई वाहन भी तबाह हो गए।
 
 
 
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने भरोसा दिलाया है कि अगले कुछ दिनों के भीतर सेना, रोमादी नगर को अपने नियंत्रण में ले लेगी।
 
 
 
इराक़ी सेना रोमादी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित दो अहम इलाक़े ताश और हुमैरा को फिर से अपने नियंत्रण में लेने में सफल हुए। इन दो इलाक़ों पर नियंत्रण से आईएसआईएल को रसद पहुंचने का मार्ग बंद हो गया। (MAQ/N)

स्रोत
  • abna