پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

क़ुर्अान पढ़ कर किया इस्लाम क़ुबूल।

क़ुर्अान पढ़ कर किया इस्लाम क़ुबूल।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :इल्म फ़ीड न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन का नागरिक क्रिस्टोस ओनासिस अपने घर में बैठा TV देख रहा था कि इस्लाम दुश्मन ऐंकर टॉमी राबिन्सन एक प्रोग्राम पेश कर रहा था। जिसमें वह क़ुरान मजीद का अनुवाद हाथ में लिए हुए कह रहा था कि इस्लाम से घृणा करने के लिए क़ुरान का अनुवाद पढ़ो, जिसके बाद  क्रिस्टोस ने कुरान मजीद का अनुवाद पढ़ना शुरु कर दिया लेकिन उसका यह प्रभाव हुआ कि क्रिस्टोस नें अपना नाम बदलकर अब्दुल बारी रख लिया और मुसलमान हो गया उसका कहना है कि टॉमी राबिन्सन को कुरान के बारे में कुछ भी नहीं मालूम और ना ही उसको उसके अनुवाद के बारे में कुछ पता है लेकिन मैं उसे धन्यवाद देना चाहता हूं इसलिए कि मैं वही अनुवाद पढ़ रहा था जो उसके हाथ में था और वह बार-बार कह रहा था कि क्या आपने यह किताब पढ़ी है क्या आपने यह किताब पढ़ी है  क्रिस्टोस नें अपने एक ट्वीट में लिखा है कि रॉबिंसन तुमने कहा था कुरान पढ़ो तो मैंने पढ़ा लेकिन बाद में मैं ने कलमा भी पढ़ लिया मैं तुम्हें धन्यवाद देता हूँ।