پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

 अल्लामा जलील नक़वी का लंबी बीमारी के बाद रावलपिंडी में निधन। + तस्वीरें

अल्लामा जलील नक़वी का लंबी बीमारी के बाद रावलपिंडी में निधन। + तस्वीरें

पाकिस्तान की इस्लामी तहरीक के प्रमुख अल्लामा साजिद नक़वी के दामाद नें लंबी बीमारी का सामना करते हुए सोमवार को रावलपिंडी में इस दुनिया से मुंह मोड़ लिया।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की इस्लामी तहरीक के प्रमुख अल्लामा साजिद नक़वी के दामाद नें लंबी बीमारी का सामना करते हुए सोमवार को रावलपिंडी में इस दुनिया से मुंह मोड़ लिया। उनका अंतिम संस्कार हो गया है। नमाज़े जनाज़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर आसिफ़ तुक़मान क़ाज़ी ने कहा कि अल्लामा जलील नक़वी का निधन उम्मत का बड़ा नुकसान है। उम्मत की एकता के संबंध में उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।
विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के लीडर और प्रमुखों ने अल्लामा जलील नक़वी के निधन पर अल्लामा साजिद नक़वी से संवेदना प्रकट की।