پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

वलीद बिन तलाल को मिली आज़ादी। + तस्वीरें

वलीद बिन तलाल को मिली आज़ादी। + तस्वीरें

सऊदी अरब में करप्शन के आरोप में गिरफ़्तार अरबपति राजकुमार वलीद बिन तलाल को आज़ाद कर दिया गया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में करप्शन के आरोप में गिरफ़्तार अरबपति राजकुमार वलीद बिन तलाल को आज़ाद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वलीद बिन तलाल दो महीने कैद में रहने के बाद आज़ाद होकर अपने आवास पहुँच गए हैं। वलीद बिन तलाल उन चार सौ राजकुमारों, अमीरों और व्यापारिक हस्तियों में से थे जिनको सऊदी अरब के उत्तराधिकारी मुहम्मद बिन सलमान नें नीचा दिखाने के लिए भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था। मुहम्मद बिन सलमान ने उन सभी लोगों को रियाद के एक मशहूर होटल में कैद किया था।