پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

इमारात का नाम ब्लैक लिस्ट में शामिल

इमारात का नाम ब्लैक लिस्ट में शामिल

यूरोपीय आयोग ने संयुक्त अरब इमारात का नाम उन देशों की सूची में शामिल कर दिया है जो कर देने से भागते हैं।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय आयोग ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें उन देशों के नामों का उल्लेख है जो कर देने से भागते हैं।

यूरोपीय आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार जो देश कर देने से भागते थे पहले उनकी संख्या 5 थी पर अब यह संख्या 15 हो गयी है। इस विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त अरब इमारात और ओमान का नाम भी कर से भागने वाले देशों की सूची में शामिल कर दिया गया है।

यूरोपीय आयोग ने जो सूची पेश की है उसमें उन देशों का नाम शामिल है जो कर से बचने के लिए काले धन को सफेद धन में बदलते हैं।