پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

ब्रिटिश मीडिया में बढ़ रहा है शिया फ़ोबिया का प्रचार।

ब्रिटिश मीडिया में बढ़ रहा है शिया फ़ोबिया का प्रचार।

अबनाः ब्रिटिश मीडिया इराक़ की सेना और स्वयंसेवकों की सफलता को तोड़ मोड़ के पेश कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार तिकरित को वापस लेने की खातिर इराक़ की जनता और इराकी सरकार के प्रयासों की शुरुआत होते ही ब्रिटिश मीडिया में शियों से भयभीत करने का प्रचार तेज़ हो गया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब जब कि इराक़ की सेना प्रतिरक्षा स्थिति से बाहर आ चुकी है और इस देश के शहरों को आईएस आतंकवादियों से वापस लेने के लिए उसने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले शुरू कर दियो हैं, ब्रिटेन की मीडिया अफवाहों का बाजार गर्म क

अबनाः ब्रिटिश मीडिया इराक़ की सेना और स्वयंसेवकों की सफलता को तोड़ मोड़ के पेश कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार तिकरित को वापस लेने की खातिर इराक़ की जनता और इराकी सरकार के प्रयासों की शुरुआत होते ही ब्रिटिश मीडिया में शियों से भयभीत करने का प्रचार तेज़ हो गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब जब कि इराक़ की सेना प्रतिरक्षा स्थिति से बाहर आ चुकी है और इस देश के शहरों को आईएस आतंकवादियों से वापस लेने के लिए उसने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले शुरू कर दियो हैं, ब्रिटेन की मीडिया अफवाहों का बाजार गर्म करके आईएस को सुन्नी गुट बता रहे हैं और संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि इराक़ में आईएस समर्थक सुन्नियों से बदला लिया जाएगा, ब्रिटिश मीडिया के पिछले कुछ दिनों के अखबारों में जैसे डेली मेल, डेली टेलीग्राफ तथा बीबीसी,
स्काई न्यूज और ब्रिटेन के चैनल नंबर 4 ने इराकी सेना और स्वयंसेवकों द्वारा आईएसआईएल के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेने के लिए किये गये हमलों को केवल शियों द्वारा किये गये हमले बताया है और वह अहले सुन्नत को इराकी सेना की सफलता से डरा रहे हैं।
शियों से भयभीत करने का यह सिलसिला बीबीसी रेडियो और टीवी चैनलों पर भी जारी है कि जिनकी यह भी कोशिश है कि वह इशारों में अहलेसुन्नत को आतंकवादी गिरोह का समर्थक बतायें।

स्रोत
  • abna