پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

समस्त धमकियों और ख़तरों के बावजूद काज़मैन में उमड़ा सैलाब

समस्त धमकियों और ख़तरों के बावजूद काज़मैन में उमड़ा सैलाब

इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर काज़मैन में लाखों लोगों ने शोक मनाया। पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर लाखों लोगों ने गुरूवार को उनके मज़ार पर शोक मनाया।

इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर काज़मैन में लाखों लोगों ने शोक मनाया।
 
 
 
पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर लाखों लोगों ने गुरूवार को उनके मज़ार पर शोक मनाया।
 
 
 
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार लाखों इराक़ी और हज़ारों विदेशी श्रद्धालुओं ने इराक़ की राजधानी बग़दाद के उपनगरीय क्षेत्र काज़ेमैन में स्थित इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के रौज़े पर उपस्थित होकर उनकी शहादत का शोक मनाया। आतंकी गुट आईएसआईएल की ओर से काज़ेमैन जाने वाले श्रद्धालुओं पर हमले की धमकी की अनदेखी करते हुए इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों लोग काज़ेमैन पहुंचे और उन्होंने पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों से अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन किया।  इराक़ के श्रद्धालुओं के अतरिक्त भारत, पाकिस्तान, सीरिया, लेबनान और कई अन्य देशों से श्रद्धालुओं ने इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
 
 
 
ज्ञात रहे कि ईरान और विश्व के कई अन्य देशों में भी पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पौत्र इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के दुखद अवसर पर शोकसभाएं आयोजित हो रही हैं जिनमें वक्ता उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं। (HN)

स्रोत
  • irib.ir