پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना

इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना

इराक़ के बसरा शहर के लाखों लोग कर्बला की ओर रवाना होना शुरू हो गए हैं। इरना की रिपोर्ट के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों से प्रेम करने वाले बसरा के लाखों लोगों के जत्थे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए रवाना होने लगे हैं। इसी प्रकार ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत के शलमचे नगर की सीमा से ईरानी श्रद्धालुओं का पहला गुट भी इराक़ में प्रवेश कर गया है। इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह मुहम्मद सईद हकीम के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बसरा में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बड़ी संख

इराक़ के बसरा शहर के लाखों लोग कर्बला की ओर रवाना होना शुरू हो गए हैं।
 
 
 
इरना की रिपोर्ट के अनुसार पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों से प्रेम करने वाले बसरा के लाखों लोगों के जत्थे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए रवाना होने लगे हैं। इसी प्रकार ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत के शलमचे नगर की सीमा से ईरानी श्रद्धालुओं का पहला गुट भी इराक़ में प्रवेश कर गया है। इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह मुहम्मद सईद हकीम के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बसरा में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग इमाम हुसैन के शोक का चिन्ह बन चुके हरे और लाल रंग के अलम (झंडे उठा कर) 450 किलो मीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हो गए।
 
 
 
इस कार्यक्रम में आयतुल्लाह हकीम के प्रतिनिधि ने कहा कि बसरे से कर्बला तक पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि यह कार्यक्रम उत्तम ढंग से संसार के समक्ष पेश किया जा सके। इस बीच ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत से इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं का पहल जत्था इराक़ की सीमा में प्रवेश कर गया है। ज्ञात रहे कि हर साल एक करोड़ से अधिक लोग इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के कार्यक्रम में भाग लेते हैं। इनमें अधिकांश पवित्र नगर नजफ़ से कर्बला का 80 किलो मीटर का फ़ासला पैदल तै करते हैं। (HN)
 
 

इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना
इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना
इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना
इराक़, बसरा के लाखों श्रद्धालु, करबला की ओर रवाना
स्रोत
  • irib