پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

20 लाख से अधिक ईरानियों के करबला पहुंचने की उम्मीद

20 लाख से अधिक ईरानियों के करबला पहुंचने की उम्मीद

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि इमाम हुसैन (अ) का चेहलुम मनाने के उद्देश्य से 20 लाख से अधिक ईरानी श्रद्धालु इराक़ के पवित्र नगर करबला पहुंचेंगे।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि इमाम हुसैन (अ) का चेहलुम मनाने के उद्देश्य से 20 लाख से अधिक ईरानी श्रद्धालु इराक़ के पवित्र नगर करबला पहुंचेंगे।
 
 
 
अब्दुर्रज़ा रहमानी फज़्ली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस विषय के दृष्टिगत कि करबला जाने के उद्देश्य से अबतक लगभग दस लाख लोगों को वीज़ा जारी किया जा चुका है कहा कि दस लाख से अधिक लोगों ने करबला जाने के लिए वीज़े के आवेदन कर रखे हैं, इस वर्ष बीस लाख से अधिक ईरानियों के करबला पहुंचने की आशा है।  उन्होंने कहा कि करबला जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा से संबन्धित यथासंभव सुवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
 
 
ज्ञात रहे कि इससे पहले इराक़ की सरकार घोषणा कर चुकी है कि इमाम हुसैन (अ) का चेहलुम मनाने के लिए इस वर्ष करबला में बीस मिलयन अर्थात दो करोड़ से अधिक लोगों के आने की संभावना है। (QR)

स्रोत
  • irib