پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

भारत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

भारत के गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे भारत में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पेरिस

भारत के गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मंगलवार को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे भारत में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पेरिस और पठानकोट वायुसेना अडडे पर हाल के आतंकी हमलों को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी विशेषकर राजपथ और गणतंत्र दिवस परेड मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गणतंत्र दिवस समारोह के सिलसिले में दिल्ली किले के रूप में बदल दिया गया है। यहां पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और ज़मीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के व्या्पक प्रबंध किये गये हैं। यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए दिल्लीय में आवाजाही के रास्तों और संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेड्स लगाये गये हैं। मैट्रो स्टेशन, बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन और अन्तर्राज्यीय बस अड्डों सहित सभी प्रमुख स्थलों पर 40,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।
जम्मू व कश्मीर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। श्रीनगर तथा जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन स्थलों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर घाटी में किसी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के विशेष अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति हैं।

स्रोत
  • abna24