پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

भारत सहित पूरी दुनिया में ईदे मीलादुन्नबी (स) और एकता सप्ताह का आरम्भ।

भारत सहित पूरी दुनिया में ईदे मीलादुन्नबी (स) और एकता सप्ताह का आरम्भ।

अबनाः भारत और ईरान सहित पूरी दुनिया में ईदे मीलादुन्नबी (स) का जश्न और एकता सप्ताह बड़ी शान के साथ मनाया जा रहा है।
12 रबीउल अव्वल की मुबारक तारीख के हिसाब से ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में सुन्नी मुसलमानों के साथ साथ शिया मुसलमान और उल्मा, ईदे मीलादुन्नबी के जश्न में शरीक हुए हैं और हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलिही वसल्लम के पाक चरित्र व सीरत पर दृढ़ रहने का वादा कर रहे हैं। दुनिया भर के मुसलमानों की तरह ईरान में भी ईदे मीलादुन्नबी और एकता सप्ताह के जश्न हर तरफ जारी हैं। भारत व पाकिस्तान में भी ईदे मीलादुन्नबी बड़े ही शान के साथ मनाया जा रहा है पाकिस्तान और भारत में इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहा और हर तरफ़ ख़ुशियों का माहौल रहा।