پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

आशूर के दिन पूरी दुनिया में मनाया गया इमाम हुसैन अ. का ग़म।

आशूर के दिन पूरी दुनिया में मनाया गया इमाम हुसैन अ. का ग़म।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार समस्त विश्व में आशूरा आस्था एवं सम्मान के साथ मनाया गया और सय्यदुश्शोहदा इमाम हुसैन अलै. की याद में मजलिस एवं मातम कर अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत एवं पाकिस्तान में भी सुबह से ही मजलिस मातम और जुलूस का सिलसिला आरंभ हुआ जो शाम तक जारी रहा। जुलूस अपने विशिष्ट अंदाज़ मे रवायती रास्तों पर निकलते रहे एवं या हुसैन अलविदा की सदाओं से फ़िज़ाएं गूँज उठीं। ईरान इराक़ के साथ ही विश्व के कोने कोने में या हुसैन की आवाज़ें गूँजती रहीं।