پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

इमामे हसन असकरी(अ)

इमामे हसन असकरी(अ)

नाम व अलक़ाब (उपाधियाँ)

हज़रत इमाम अस्करी अलैहिस्सलाम का नाम हसन व आपकी मुख्य उपाधि अस्करी है।

जन्म व जन्म स्थान

हज़रत इमाम अस्करी अलैहिस्सलाम का जन्म सन् 232 हिजरी क़मरी मे रबि उल आखिर मास की आठवी (8) तिथि को पवित्र शहर मदीने मे हुआ था।

माता पिता

हज़रत इमाम अस्करी अलैहिस्सलाम के पिता हज़रत इमाम नक़ी अलैहिस्सलाम व आपकी माता हज़रत सलील थी। जिनका नाम कुछ इतिहास कारों ने सोसन व हुदैस भी लिखा है।

शहादत (स्वर्गवास)

हज़रत इमाम अस्करी की शहादत सन् 260 हिजरी क़मरी मे रबी उल अव्वल मास की आठवी(8) तिथि को हुई।अब्बासी खलीफ़ा मोतामिद अब्बासी ने आपको विष खिलवाया जो आपकी शहादत का कारण बना।

समाधि

हज़रत इमाम अस्करी अलैहिस्सलाम की समाधि बग़दाद के समीप सामर्रा नामक स्थान पर है। जहाँ पर लाखो श्राद्धालु आपकी समाधि के दर्शन कर आप पर सलाम पढ़ते हैं।