پایگاه اطلاع رسانی

استاد حسین انصاریان

ईरान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अ. का जन्मोत्सव

ईरान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अ. का जन्मोत्सव

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के सभी छोटे बड़े शहरों में हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अलै. का जन्म उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, और सभी धार्मिक स्थल सरकारी इमारतों और सड़कों को अत्यंत सुंदरता के साथ सजाया गया, जबकि लोगों ने अपने घरों में भी इस अवसर पर रौशनी की और खुशियां मनाईं। हुज़ूर नबी अकरम के चाहने वाले जवान सड़कों पर जगह-जगह मिठाई बांटते और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हुए दिखाई दिए।
जश्न ए रिसालत और इमामत मशहद में हज़रत इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के हरम और क़ुम में जनाबे फ़ातिमा मासूमा स. के हरम में मनाया गया जहां रसूले खुदा स. और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर रौशनी डाली गई। इस खुशी के अवसर पर पाकिस्तान और हिंदुस्तान जैसे देशों में भी जश्न का माहौल है, और जगह-जगह महफ़िलें की जा रही हैं।