अबनाः बग़दाद में आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत।
अबनाः बग़दाद में एक आत्मघाती कार्यवाही में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
इराक़ के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि राजधानी बग़दाद में एक व्यक्ति ने एक रेस्टोरेंट के भीतर स्वयं को विस्फोटित करके कम से कम 12 लोगों को हताहत और कई अन्य को घायल कर दिया। बग़दाद में यह आक्रमण सरकार की ओर से रात का कर्फ़्यू हटाए जाने की घोषणा के बाद किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद इराक़ की सरकार ने बग़दाद सहित इराक़ के कई नगरों से हटाए जाने वाले रात के कर्फ़्यू को पुनः लगाने का निर्णय लिया है।
दूसरी ओर इराक़ के कुर्दिस्तान में पीशमर्गा बलों ने शनिवार को करकूक में आईएसआईएल के कई आतंकवादियों पर आक्रमण करके उनकी हत्या कर दी।
स्रोत :