Hindi
Wednesday 29th of March 2023
0
نفر 0

नाइजीरियन शियों पर पुलिस का हमला

हलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया पुलिस ने चेहलुम के जुलूस पर हमला कर दिया जिसमें 2 अज़ादार शहीद हो गए। यह हमला कानो प्रांत में किया गया, शहीद होने वालों में शिया नेता सूनूसी अब्दुल क़ादिर के साथ ही एक महिला भी शामिल है। यह हमला ज़ारिया शहर के प्रसिद्ध क्षेत्र में किया गया।नाइजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अज़ादार इमाम का ग़म मना रहे थे, उसी समय पुलिस ने अज़ादारों पर आंसू गैस प्रयोग की एवं फायरिंग की जिसमें कई अज़ादार घायल हो गए। घायल होने वालों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
 ज्ञात रहे कि दिसंबर 2015 में नाइजीरिया की सेना ने एक बार और ज़ारिया शहर के शीयों पर हमला किया था जिसमें 1000 से अधिक नाइजीरियन मुसलमान शहीद एवं घायल हो गए थे। साथ ही सेना ने नाइजीरिया के इस्लामी नेता शेख़ इब्राहीम ज़कज़की, उनकी पत्नी एवं बड़ी संख्या में शीयों को क़ैदी बना लिया गया था, जिनकी रिहाई की माँग की जा रही है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इल्म हासिल करना सबसे बड़ी इबादत ...
सऊदी अरब ने शहीद आयतुल्लाह निम्र ...
इस इसाई पादरी ने आखिर अपना धर्म ...
अमेरिका में इस्लाम का उड़ाया जा ...
मस्जिद में घुस कर मोअज़्ज़िन की ...
ईरान सुप्रीम लीडर की सरपरस्ती में ...
एक अमेरिकी पादरी जिसने इस्लाम ...
तीन हजार अमेरिकी सैनिकों ने ...
ब्रिटेन में इस्लाम
सोच-समझकर इस्लाम चुना

 
user comment