Hindi
Saturday 27th of July 2024
0
نفر 0

श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों में भीषण धमाका, 156 मरे 500 से ज़्यादा घायल

श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों में भीषण धमाका, 156 मरे 500 से ज़्यादा घायल

श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों में हुए धमाकों में 156 हताहत और 500 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

श्रीलंका में ये धमाके, राजधानी कोलंबो स्थित सेंट एंथनी चर्च, पड़ोसी शहर निगोम्बो में स्थित सेंट सेबैस्टियन चर्च और पूर्वी शहर बटीकलोआ स्थित ज़ियोन चर्च में हुए जहां श्रद्धालु ईस्टर सेवा के लिए इकट्ठा हुए थे।

राजधानी कोलंबो स्थित तीन होटलों द शांगरी-ला, सिनामन ग्रैन्ड और किंग्सबेरी में भी धमाके हुए।

रिपोर्ट मिलने तक 156 लोग हताहत और 500 से ज़्यादा घायल हुए हैं। घायलों की इतनी ज़्यादा तादाद के मद्देनज़र हताहत होने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सिनामन ग्रैन्ड श्रीलंका के प्रधान मंत्री आवास के निकट स्थित है।

पुलिस अधिकारी ने एएफ़पी को मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। 


0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

पोप फ्रांसिंस के साथी और वेटिकन ...
दुबई पर पड़ सकता है क़तर संकट असर।
इस्राइली सेना के हमले में 2 ...
इस्राईली कार्यवाहियों का कोई ...
सऊदी अरब ने शहीद आयतुल्लाह निम्र ...
मौलाना अतहर अब्बास साहब का हार्ट ...
ब्रिटेन में इस्लाम
इस्लाम ने मुझे नैतिक सम्बल दिया
कश्मीर के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू ...
अल्लामा जलील नक़वी का लंबी बीमारी ...

 
user comment