Hindi
Wednesday 7th of June 2023
0
نفر 0

नाइजीरिया में निर्दोष शियों पर पुलिस का अत्याचार जारी।

रैली पर पुलिस के हमले के परिणाम स्वरुप घायल होने वालों में शीया धार्मिक विद्वान शैख़ उमर सूकोतू भी शामिल हैं।

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया की पुलिस ने इस देश की राजधानी अबूजा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया और दर्जनों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह रैली शैख़ इब्राहिम ज़कज़की की गिरफ्तारी के दो वर्ष होने पर निकाली जा रही थी, जो इस देश की पुलिस के अत्याचार का निशाना बन गई।
रैली पर पुलिस के हमले के परिणाम स्वरुप घायल होने वालों में शिया धर्मगुरू शेख़ सूकोतू भी शामिल हैं।
पुलिस ने रैली पर आंसू गैस के अतिरिक्त लोगों पर गोली भी चलाई गई।  शैख़ सूकोतू के पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गए हैं।  सूत्रों ने दो लोगों के शहीद होने की भी सूचना दी है।
शैख़ ज़कज़की की बेटी ने कहा है कि उनके पिता अत्यधिक बीमारी की हालत में है और उनके लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

आतंकवाद का मुकाबला शिक्षा के बिना ...
नाइजीरिया में निर्दोष शियों पर ...
इस इसाई पादरी ने आखिर अपना धर्म ...
शेख़ ईसा क़ासिम ऑप्रेशन के बाद घर ...
चीनी मुसलमान, अपने बच्चों के नाम ...
क्या एक पादरी मुसलमान बन गया
नितिन पटेल की नाराजगी के बाद ...
सीरिया में सऊदी अरब की दम तोड़ती ...
अमरीका में फैलता इस्लामोफ़ोबिया, ...
मौलाना सलमान नदवी ने भी रागा ...

 
user comment