Hindi
Saturday 27th of July 2024
0
نفر 0

हज़रत अली के जन्म दिवस पर अनेक भव्य आयोजन

ईरान सहित पूरे विश्व में हज़रत अली अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाया जा रहा है। इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी छोटे-बड़े शहरों में शुक्रवार की शाम से ही पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस
हज़रत अली के जन्म दिवस पर अनेक भव्य आयोजन

ईरान सहित पूरे विश्व में हज़रत अली अलैहिस्सलाम का शुभ जन्म दिवस पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाया जा रहा है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी छोटे-बड़े शहरों में शुक्रवार की शाम से ही पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के उत्तराधिकारी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन आरंभ हो गए थे जिनका क्रम इस समय भी जारी है। इस संबंध में मशहद में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम, क़ुम में हज़रत मासूमा सलामुल्लाह अलैह और शीराज़ में शाह चराग़ के मज़ारों पर विशेष सभाएं आयोजित हो रही हैं जिनमें वक्ता हज़रत अली अलैहिस्सलाम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं। ईरान में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस को ‘पिता दिवस’ का नाम दिया गया है। इसी प्रकार इराक़ के नजफ़, कर्बला, सामर्रा व काज़ेमैन जैसे पवित्र नगरों में भी श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ है। विशेष रूप से नजफ़ में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के पवित्र रौज़े में लाखों की संख्या में लोग उपस्थित हैं। भारत, पाकिस्तान, बहरैन, लेबनान, सऊदी अरब, अफ़ग़ानिस्तान, इंडोनेशिया सहित अनेक यूरोपीय देशों में भी हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभाएं आयोजित होने के समाचार मिले हैं।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

पवित्र रमज़ान पर विशेष ...
हज़रत अबुतालिब अलैहिस्सलाम
इस्लाम में औरत का मुकाम: एक झलक
इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम ...
हज़रत ख़दीजा का स्वर्गवास
दूसरों के साथ व्यवहार का महत्व
मानव जीवन के चरण 3
हज़रत यूसुफ और जुलैख़ा के इश्क़ ...
दुआए अहद
करबला में प्रवेश

 
user comment