Hindi
Monday 8th of July 2024
0
نفر 0

मोहर्रम का महीना शुरू, नौहा और मजलिस से गूंजा वातावरण

इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक़, भारत और पाकिस्तान सहित अनेक देशों में मोहर्रम का महीना शुरू हो गया है। इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में जहां पैग़म्बरे इस्लाम के नाती हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों को शहीद कर दिया गया, श्रद्धालुओं का एक सैलाब दिखाई दे रहा है।
मोहर्रम का महीना शुरू, नौहा और मजलिस से गूंजा वातावरण

इस्लामी गणतंत्र ईरान, इराक़, भारत और पाकिस्तान सहित अनेक देशों में मोहर्रम का महीना शुरू हो गया है।
 
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में जहां पैग़म्बरे इस्लाम के नाती हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों को शहीद कर दिया गया, श्रद्धालुओं का एक सैलाब दिखाई दे रहा है।
 
 
 
कर्बला से हमारे संवाददता की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विभिन्न शहरों के अलावा विश्व के अनेक देशों से श्रद्धालु कर्बला पहुंचना शुरू हो गए हैं और दस मोहर्रम तक कर्बला में रहेंगे। कर्बला मे हज़रत इमाम हुसैन के रौज़े के गुंबद पर लगा ध्वज बदला गया।
 
 
 
इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी शहरों और गावों में इमाम बारगाहों की रौनक़ बढ़ गई है और हर तरह मजलिस और मातम की आवाज़ें गूंज रही हैं।
 
 
 
राजधानी तेहरान सहित सभी बस्तियों में सड़कों पर लोग इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के नाम पर पानी पिला रहे हैं और खाना बांट रहे हैं। यह सिलसिला पहली मोहर्रम से बारह मोहर्रम तक जारी रहेगा।
 
 
 
पाकिस्तान में भी मोहर्रम निकट आने के साथ ही बड़े पैमाने पर मजलिसों और जुलूसों का सिलसिला शुरू हो गया है और प्रशासन ने हर प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है।
 
 
 
भारत में दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और हैदराबाद सहित लगभग सभी शहरों और गावों में शोक सभाओं और मातमी जुलूसों का सिलसिला शुरू हो गया है।


source : irib
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

हज़रते क़ासिम बिन इमाम हसन अ स
जनाब अब्बास अलैहिस्सलाम का ...
इमाम जाफ़र सादिक़ अ. का जीवन परिचय
तक़वा
नमाज.की अज़मत
दुआ फरज
मानव जीवन के चरण 2
हज़रत इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का ...
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम का ...
हज़रत मासूमा

 
user comment