Hindi
Monday 8th of July 2024
0
نفر 0

इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का जन्मदिवस।

इमाम अली इब्ने हुसैन अलैहिमुस्सलाम, ज़ैनुल आबेदीन और सज्जाद के नाम से मशहूर हैं और मशहूर रेवायत के अनुसार आपका जन्म वर्ष 38 हिजरी में शाबान के महीने में मदीना शहर में हुआ। कर्बला की घटना में आप 22 या 23 साल के जवान थे और मुस्लिम इतिहासकारों के अनुसार आप उम्र के लिहाज से अपने भाई अली अकबर अलैहिस्सलाम से छोटे थे।
इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का जन्मदिवस।

 इमाम अली इब्ने हुसैन अलैहिमुस्सलाम, ज़ैनुल आबेदीन और सज्जाद के नाम से मशहूर हैं और मशहूर रेवायत के अनुसार आपका जन्म वर्ष 38 हिजरी में शाबान के महीने में मदीना शहर में हुआ। कर्बला की घटना में आप 22 या 23 साल के जवान थे और मुस्लिम इतिहासकारों के अनुसार आप उम्र के लिहाज से अपने भाई अली अकबर अलैहिस्सलाम से छोटे थे।
विलायत पोर्टलः इमाम अली इब्ने हुसैन अलैहिमुस्सलाम, ज़ैनुल आबेदीन और सज्जाद के नाम से मशहूर हैं और मशहूर रेवायत के अनुसार आपका जन्म वर्ष 38 हिजरी में शाबान के महीने में मदीना शहर में हुआ। कर्बला की घटना में आप 22 या 23 साल के जवान थे और मुस्लिम इतिहासकारों के अनुसार आप उम्र के लिहाज से अपने भाई अली अकबर अलैहिस्सलाम से छोटे थे।
इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की ज़िंदगी की सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संदर्भों से समीक्षा की जा सकती है। इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की पाक ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आप कर्बला की घटना में अपने पिता शहीदों के सरदार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथ थे और शहीदों की शहादत के बाद अपनी फुफी हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के साथ कर्बला की क्रांति और आशूरा के आंदोलन का संदेश लेकर बनी उमय्या के हाथों बंदी बनाये जाने के दौरान आशूरा के संदेश को प्रभावी तरीके से दुनिया वालों तक और रहती दुनिया तक के आज़ाद इंसानों तक पहुंचा दिया।
आशूरा का आंदोलन एक अमर इस्लामी आंदोलन है जो मुहर्रम सन् 61 हिजरी में अंजाम पाया। यह आंदोलन दो चरणों पर आधारित था। पहला चरण आंदोलन की शुरूआत से जेहाद, त्याग, शहादत और इस्लाम की रक्षा के लिए खून व जान की कुर्बानी देने का चरण था जिसमें न्याय की स्थापना की दावत भी दी गई और मोहम्मद स.अ. के दीन के पुनर्जीवन और नबवी व अल्वी चरित्र को जीवित करने के लिए बलिदान भी दिया गया। पहला चरण वर्ष 60 हिजरी में रजब के महीने से शुरू हुआ और 10 मुहर्रम सन् 61 हिजरी में ख़त्म हुआ। जबकि दूसरा चरण इस आंदोलन व क्रांति को स्थिरता देने, आंदोलन का संदेश पहुंचाने और ज्ञानात्मक व सांस्कृतिक संघर्ष तथा इस आंदोलन के पवित्र उद्देश्य की व्याख्या का चरण था। पहले चरण का नेतृत्व शहीदों के सरदार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने की थी तो दूसरे चरण का नेतृत्व इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के कांधों पर थी।
इमामत और आशूरा के आंदोलन का नेतृत्व इमाम अ. को ऐसे हाल में सौंपा गया था कि अली अलैहिस्सलाम के परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य आपके साथ बंदी बनकर अमवियों की राजधानी दमिश्क की ओर स्थानांतरित किए जा रहे थे, अली अ. का परिवार हर प्रकार की आरोपों और तोहमतों के साथ साथ फिज़ीकी और शारीरिक रूप से भी बनी उमय्या के अत्याचार का निशाना बना हुआ था और उनमें से बहुत से महत्वपूर्ण लोग इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथियों के साथ कर्बला में शहादत पा चुके थे और बनी उमय्या के मक्कार शासक अवसर का फायदा उठाकर हर प्रकार का आरोप लगाने में अपने आपको पूरी तरह से स्वतंत्र समझ रहे थे क्योंकि मुसलमान जेहाद की भावना खो चुके थे और हर कोई अपनी सुरक्षा को ज़रूरी समझता था।
उस युग में धार्मिक मूल्य तब्दील और विकृत किये जा रहे थे, लोगों में धार्मिक कामों के लिये जोश ख़त्म हो चुका था, धार्मिक आदेश अमवी नाकारा शासकों के हाथों का खिलौना बन चुके थे, आरोपों और तोहमों को प्रचलित किया जा रहा था, अमवियों के आतंकवाद और हिंसा, आतंक भय फैलाने के रणनीति के तहत मुसलमानों में शहादत और बहादुरी की भावनाएं जवाब दे चुकी थीं। अगर एक तरफ धार्मिक आदेशों व शिक्षाओं से मुंह फेरने पर कोई रोक-टोक नहीं थी तो दूसरी ओर से समय की हुकूमत की आलोचना के इल्ज़ाम में कड़ी से कड़ी सज़ाएं दी जाती थीं, लोगों को अमानवीय अत्याचार का निशाना बनाय जाता था और उनका घर बार लूट लिया जाता था और उनकी संपत्ति अमवी शासकों के पक्ष में जब्त किर ली जाती थी और उन्हें इस्लामी समाज की सभी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाता था और इस संबंध में बनी हाशिम को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता था।
उधर ऑले उमय्या की नीति यह थी कि वह लोगों को रसूले इस्लाम स.अ. के परिवार से संपर्क बनाने से रोकते थे और उन्हें रसूल स.अ. के अहलेबैत अ. के खिलाफ कार्रवाई करने पर आमादा करते थे वह लोगों को अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की बातें सुनने तक से रोक देते थे जैसा कि यज़ीद का दादा और मुआविया का बाप सख़्र इब्ने हर्ब (अबू सुफ़यान) अबूजहल और अबूलहब आदि के साथ मिलकर बेसत के बाद के दिनों में लोगों को पैगम्बर सल्लल्लाहो अलैहे व आलिही वसल्लम की बातें सुनने से रोकते थे और उनसे कहते थे कि आपकी बातों में जादू है, सुनोगे तो जादू का शिकार हो जाओगे।
इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम ने ऐसे हालात में इमामत की ज़िम्मेदाकी संभाली जबकि केवल तीन लोग आपके वास्तविक पैरोकार थे और आपने ऐसे ही हाल में ज्ञान व सांस्कृतिक व शैक्षणिक संघर्ष और इल्मी और सांस्कृतिक हस्तियों का प्रशिक्षण शुरू किया और एक गहन और व्यापक आंदोलन के माध्यम इमामत की भूमिका अदा करना शुरू की और इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का यही शैक्षिक और प्रशैक्षिणिक आंदोलन, इमाम मुहम्मद बाक़िर और इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिमुस्सलाम के महान इल्मी क्रांति का आधार साबित हुई। इसी आधार पर कुछ लेखकों ने इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम को नए सिरे से इस्लाम को गति देने और सक्रिय करने वाले का नाम दिया है।
करबला की घटना के गवाह
इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम कर्बला में हुसैनी आंदोलन में शरीक थे इसमें किसी को कोई मतभेद नहीं है लेकिन हुसैनी आंदोलन की शुरुआत के दिनों से इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की सामाजिक और राजनीतिक भूमिका के बारे में इतिहास हमें कुछ अधिक जानकारी देने में असमर्थ नजर आता है । यानी हमारे पास रजब के महीने से जब इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम मदीना से मक्का की ओर रवाना हुए, मक्का में रूके और फिर कूफ़ा रवाना हुए और 10 मुहर्रम सन् 61 हिजरी को शहीद हुए लेकिन इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की भूमिका के बारे में इतिहास कुछ अधिक सूचना हम तक पहुंचाने में असमर्थ है और इतिहास में हमें इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम आशूर की रात दिखाई देते हैं और आशूरा की रात इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम की पहली राजनीतिक और सामाजिक भूमिका दर्ज हुई है।
इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम फ़रमाते हैं: आशूर की रात मेरे बाबा (इमाम हुसैन इब्ने अली अलैहिस्सलाम) ने अपने साथियों को बुलवाया। मैं बीमारी की हालत में अपने बाबा की सेवा में उपस्थित हुआ ताकि आपकी बातें सुनूं। मेरे बाबा ने कहा: मैं अल्लाह तआला की तारीफ़ करता हूँ और हर खुशी और दुख में उसका शुक्र अदा करता हूँ ... मैंने अपने साथियों से ज़्यादा वफ़ादार और बेहतर साथी नहीं देखे और अपने परिवार से ज़्यादा आज्ञाकारी, आज्ञाकारी परिवार नहीं देखा।
मैं जानता हूँ कि कल (आशूरा के दिन) हमें इन सज़ीदियों के साथ जंग करनी होगी। मैं तुम सभी को इजाज़त देता हूँ और अपनी बैअत तुम पर से उठा लेता हूँ ताकि तुम दूरी तय करने और ख़तरे से दूर रहने के लिए रात के अंधेरे का फायदा उठा लो और तुम में से हर आदमी मेरे परिवार के एक व्यक्ति का हाथ पकड़ ले और सब विभिन्न शहरों में फैल जाओ ताकि अल्लाह तुम पर अपनी रहमत नाज़िल करे। क्योंकि यह लोग सिर्फ मुझे मारना चाहते हैं और अगर मुझे पा लेंगे तो तुमसे कोई सरोकार नहीं रखेंगे।
उस रात इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम बीमार थे और यह तथ्य भी देख रहे थे तो आपके लिए वह रात बहुत अजीब रात थी। आपने उस रात इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की आत्मा की गरिमा और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के साथियों की बहादुरी और वफादारी के उच्चतम स्थान को देखा, जब आप अपने आपको बाद के दिनों के लिए तैयार कर रहे थे।
हज़रत अली इब्ने हुसैन . कहते हैं: आशूर की रात में मैं बैठा था और मेरी फुफी ज़ैनब मेरी तीमारदारी कर रही थीं। इसी बीच में मेरे बाबा अस्हाब से अलग होकर अपने खैमे में आए। आपके खौमे में अबुज़र के गुलाम “जौन” भी थे जो आपकी तलवार को चमका रहे थे और उसकी धार सही कर रहे थे जबकि मेरे बाबा यह पंक्तियां पढ़ रहे थे:
يا دهر افٍّ لک من خليل
کَمْ لَکَ في الاشراق و الأَصيل
من طالبٍ و صاحبٍ قتيل
و الدّهر لايقَنُع بالبديل
و انّما الأمر الي الجليل
و کلُّ حيٍّ سالکُ سبيلا
ऐ दुनिया और ऐ जमाने! उफ़ है तेरी दोस्ती पर कि तू अपने बहुत से दोस्तों को सुबह और शाम मौत के सुपुर्द करती है और मारते हुए किसी का बदला भी स्वीकार नहीं करती। और निसंदेह सभी कुछ ख़ुदा की क़ुदरत में हैं और संदेह नहीं है कि हर ज़िंदा और आत्मा रखने वाली हर चीज़ को इस दुनिया से जाना है। (बिहारूल अनवार भाग 45 पेज 2)
लगभग सभी इतिहासकार सहमत हैं कि इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम कर्बला में बीमार थे और यह बीमारी उम्मत के लिए अल्लाह की एक मसलहत थी और उद्देश्य यह था कि इमाम ज़मीन पर बाक़ी रहे और उसे कोई नुक़सान न पहुचे और अल्लाह की विलायत और पैगम्बर सल्लल्लाहो अलैहे व आलिही वसल्लम की विलायत और उनके उत्तराधिकारियों का सिलसिला न टूटने पाय। इसलिए इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम इसी बीमारी के कारण जंग के मैदान में उपस्थित नहीं हुए। करबला में मर्दों में इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम और इमाम बाक़िर अलैहिस्सलाम ही थे जो जीवित रहे और उम्मत की लीडरशिप का परचम संभाले रहे। इमाम मुहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम उस समय 4 साल या उससे भी कम उम्र के थे।
एक रेवायत के अनुसार 15 जमादीउल अव्वल सन 38 हिजरी को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को अल्लाह तआला ने वह चाँद सा बेटा दिया कि उसकी रौशनी से अरब और गैर अरब सभी रौशन हो गए।
इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का असली नाम अली था, जैसा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने सभी बेटों के नाम अपने बाबा के नाम पर अली ही रखे थे, इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम का सर्वनाम अबुल हसन और अबू मोहम्मद था, ज़ैनुल आबेदीन, सैयदुस्साजेदीन, सैयदे सज्जाद, ज़की और अमीन आपकी मशहूर उपाधियां हैं।
जन्म के कुछ दिनों बाद ही माँ के साये से वंचित हो गए और जैसा कि कहा जाता है कि अपनी ख़ाला जनाब मोहम्मद इब्ने अबी बक्र की बीवी गीहान बानो की गोद में परवरिश पाई जिन्होंने गवर्नर के रूप में मिस्र जाते समय सीरियाई सेना के हाथों अपने पति मोहम्मद इब्ने अबी बक्र की शहादत के बाद दूसरी शादी करना गवारा नहीं किया और भाँजे को अपने बच्चों की तरह पाला पोसा और बड़ा किया।
इमाम सज्जाद अभी 2 साल के थे कि आपके दादा अमीरूल मोमिनी अली इब्ने अबी तालिब शहीद कर दिए गए आप 12 साल की उम्र तक इमाम हसन अलैहिस्सलाम और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम दोनों के साथ रहे लेकिन सन 50 हिजरी में इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद अपने बाबा के साथ दस साल ख़ामोशी में गुज़ारे और सन 61 हिजरी में कर्बला की हृदयविदारक घटना में भी हिस्सा लिया और कर्बला के आंदोलन को 35 साल तक अपने कंधों पर उठाए रखा और इस्लाम के इलाही संदेशों की सख्त से सख्त हालात में सुरक्षा की। वर्ष 57 हिजरी में इमाम हसन अलैहिस्सलाम की बेटी फ़ातिमा सलामुल्लाह अलैहा से आपकी शादी हुई और इस्लामी इतिहास में एक बार फिर अली और फ़ातिमा शादी के बंधन में बंधे और इस पाकीज़ा रिश्ते के परिणाम में रसूले इस्लाम स.अ. के दोनों बेटों अर्थात इमाम हसन अलैहिस्सलाम व हुसैन अलैहिस्सलाम के वंश से पांचवें इमाम, इमाम मुहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम पैदा हुये, इमाम मुहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम भी करबला में लगभग चार साल के थे।
इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के एक और बेटे ज़ैद शहीद हैं, जो बड़े ही नेक इंसान थे और वर्ष 121 हिजरी में अमवियों के हाथों कूफे में शहीद हुए। इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की इमामत का 35 वर्षीय दौर बहुत ही घुटन और यातना का दौर रहा है, इस दौर में अत्याचारी यज़ीद के बाद हुकूमत मर्वान औ मर्वान की संतानों के हाथों में स्थानांतरित हो गई। हज्जाज इब्ने यूसुफ के हाथों आपके बेशुमार दोस्तों और चाहने वालों को शहीद कर दिया गया। एक के बाद एक बनी उमय्या के छह शासकों ने सत्ता संभाली और सभी की राजनीति लोगों को धर्म से दूर करना ती, ऐसे में इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम ने अपनी ज़िम्मेदारी यानि इस्लाम की सुरक्षा के लिये आंसू और दुआ को इस्लाम व क़ुरआन की सुरक्षा का हथियार बनाया और दुआ से लोगों के दिलों और आंसुओं से मोमिनों की आँखों को अपना आशिक़ बना लिया।
सहीफ़ा-ए-सज्जादिया दुआओं का शाहकार और इमाम हुसैन अ. की अजादारी में आपके आंसुओं की यादगार है। उलेमा-ए-इस्लाम की सहमति है कि दुनिया की सबसे महान किताब, अल्लाह की किताब यानी कुरआन है और फिर अमीरूल मोमिनीन की किताब नहजुल बलाग़ा है जिसके बाद सहीफ़ा-ए-सज्जादिया है। इसीलिए कुछ इस्लामी उल्मा ने इसको कुरआन की बहेन औऱ अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की इंजील और आले मुहम्मद स.अ. की ज़बूर का नाम दिया है। इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की एक और कीमती यादगार आपका अधिकारों पर आधारित रेसालह है जिसमें आपने इंसानों के एक दूसरे पर विभिन्न अधिकारों और कर्तव्यों को बयान किया है। हम अपने इस संक्षिप्त लेख को इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम के इसी रेसाले के एक अधिकार के कुछ वाक्यों पर ख़त्म करते हैं।
इमाम कहते हैं: "अपने साथी और दोस्त का आप पर यह अधिकार है कि आप उस पर एहसान करें और अच्छा व्यवहार करें, यदि ऐसा न कर सकें तो कमसे कम न्याय का दामन हाथ से न जाने दें जहां तक संभव हो इस दोस्ती में कोताही न बरतें उसके शुभचिंतक व समर्थक रहें और दया और करुणा का स्रोत बने रहें और कठिनाई व मुश्किल का कारण न बनें।"


source : wilayat.in
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

हज़रत इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का ...
हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम का ...
हज़रत मासूमा
नमाज़
ख़ुत्बाए फ़ातेहे शाम जनाबे ज़ैनब ...
इमाम तक़ी अलैहिस्सलाम की अहादीस
इमाम मोहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम
हज़रत यूसुफ और जुलैख़ा के इश्क़ ...
हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत
यज़ीद के दरबार में इमाम सज्जाद का ...

 
user comment