Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

दिलासा हुसैन है।

दिलासा हुसैन है।

मज़लूम के लिये यूँ दिलासा हुसैन है।
कटवाके सर जो जीतने वाला हुसैन है।

 

सूखे गले को काट ना पाई सितम की धार
बतला रही हैं आयतें जिन्दा हुसैन है।

 

सज्दे को तूल दे दो हबीबे खुदा ज़रा
हुक्मे खुदा है पुश्त पे बैठा हुसैन है।

 

औक़ात तेरी तुझको दिखाने के वास्ते
शफ्फाफ आईनो को यूँ लाया हुसैन है।

 

आतंकवादी कोई शिया हो नही सकता
इस क़ौम का तो रहनुमा मौला हुसैन है।

 

बिदअत बताने वाले ग़मे शह को जान ले
दुनिया से सीधा ख़ुल्द को रस्ता हुसैन है।

 

बन्दर नचाने वाले ख़लीफा संभल भी जा
दीने नबी बचाने को निकला हुसैन है।

 

ज़हरा के लाल की न घटा पाओगे अज़मत
होकर भी क़त्ल नैजे पे ऊचा हुसैन है।

 

अहमद चलाया हल्क़ पे जिस दम लईन ने
खंजर भी कह उठा बडा प्यासा हुसैन है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

अभी के अभी......
हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के ...
2014 में सबसे अधिक हुईं बच्चों के साथ ...
शिकवा
हक़ निभाना मेरे हुसैन का है,
कोई 'अनीस' कोई आशना नहीं रखते
जवाबे शिकवा
फज़ीलतो का समन्दर बतूल हैं
मेरा हुसैन (अ:स) क्या है
सूरए माएदा की तफसीर

 
user comment