Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

नेपालः निरंतर बढ़ती मृतकों की संख्या, धीमे राहत कार्य पर आक्रोश

नेपाल में भूकंप से मरने वालों की संख्या छः हज़ार से अधिक हो गई है।
नेपालः निरंतर बढ़ती मृतकों की संख्या, धीमे राहत कार्य पर आक्रोश

नेपाल में भूकंप से मरने वालों की संख्या छः हज़ार से अधिक हो गई है।
नेपाल में गत शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप से अब तक छः हज़ार एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है और 11 हज़ार से अधिक घायल हैं। एक लाख से अधिक मकान भूकंप में पूरी तरह तबाह हो गए हैं जबकि 78 हज़ार से अधिक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हैं। भूकंप प्रभावित 56 ज़िलों में 48 हज़ार से अधिक सुरक्षा कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए है। मरने वालों की संख्या 10 हज़ार से अधिक तक हो जाने की आशंका जताई गई है।
इस बीच राहत कार्य की धीमी गति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भूकंप के पांच दिन बाद काठमांडू में लोग ग़ुस्से में सड़कों पर उतर आए हैं। खुले में रह रहे हज़ारों लोगों की पुलिस के साथ झड़पें हुईं। लोगों की शिकायत हैं कि उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही है। स्थिति की समीक्षा के लिए राहत शिविरों में गए नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला को भी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उन तक मदद पहुंचेगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

ईश्वरीय वाणी-3
ज़िन्दगी की बहार-16
प्रार्थना की शर्ते
क्या सीरिया में हिज़्बुल्लाह के ...
इस्राईल की जेलों में ...
अलअंबार प्रांत पर आतंकी क़ब्ज़ा ...
एक से ज़्यादा शादियाँ
यज़ीद रियाही के पुत्र हुर की ...
इस्लाम का झंडा।
तहरीफ़ व तरतीबे क़ुरआन

 
user comment