Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

नाइजीरियाई सेना का क़हर जारी, ज़ारिया शहर में बक़ीअतुल्लाह इमामबाड़े पर चलाया बुलडोज़र।

नाइजीरिया की सेना ने ज़ारिया शहर में इमामबाड़े को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त करके उसको मिट्टी के ढेर में बदल दिया है। नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि नाइजीरिया की सेना ने ज़ारिया शहर में बक़ीअतुल्लाह इमामबाड़े को ध्वस्त कर दिया है। 10 दिन पहले भी जब सेना ने
नाइजीरियाई सेना का क़हर जारी, ज़ारिया शहर में बक़ीअतुल्लाह इमामबाड़े पर चलाया बुलडोज़र।

नाइजीरिया की सेना ने ज़ारिया शहर में इमामबाड़े को बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त करके उसको मिट्टी के ढेर में बदल दिया है।
नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि नाइजीरिया की सेना ने ज़ारिया शहर में बक़ीअतुल्लाह इमामबाड़े को ध्वस्त कर दिया है। 10 दिन पहले भी जब सेना ने शिया मुसलमानों का नरसंहार किया था, तो उस समय भी इमामबाड़े को काफी नुकसान पहुंचाया था। शिया मुसलमानों के नरसंहार के बाद नाइजीरियाई सेना ने शिया धर्मगुरू मौलाना शेख इब्राहिम ज़कज़की को घायल अवस्था में उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
नाइजीरियाई सेना ने घोषणा की थी कि शेख ज़कज़की सेना की हिरासत में हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन 10 दिन से ज्यादा का समय बीत चुकने के बाद भी शेख ज़कज़की को सामने नहीं लाया गया है। लेकिन सेना के बयान में कहा गया है कि एक सैन्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।



source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इराक़ संकट में अमेरिका का बड़ा ...
ह़ज़रत अली अलैहिस्सलाम के जीवन की ...
पश्चिमी युवाओं के नाम आयतुल्लाह ...
मोमिन व मुनाफ़िक़ में अंतर।
बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण की नई ...
हजः वैभवशाली व प्रभावी उपासना
शरारती तत्वों ने मौलाना पर डाला ...
चिकित्सक 6
ईश्वरीय वाणी-3
ज़िन्दगी की बहार-16

 
user comment