Hindi
Monday 20th of January 2025
0
نفر 0

नाईजीरिया में 54 सैनिकों को देशद्रोह के आरोप में सज़ाए मौत।

नाईजीरिया की सैन्य अदालत ने 54 सैनिकों को देशद्रोह के आरोप में मौत की सज़ा का आदेश सुनाया है।
नाईजीरिया में 54 सैनिकों को देशद्रोह के आरोप में सज़ाए मौत।

नाईजीरिया की सैन्य अदालत ने 54 सैनिकों को देशद्रोह के आरोप में मौत की सज़ा का आदेश सुनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार नाईजीरिया की एक सैन्य अदालत ने 54 सैनिकों को आतंकवादी गुट बोको हराम का मुकाबला करने से इंकार करने के इल्ज़ाम में मौत की सज़ा का आदेश दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार सैनिकों के वकील अबोजा ने नाईजीरिया की राजधानी में राजद्रोह और कायरता के आरोप में शामिल सैनिकों को मौत की सजा सुनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। रिपोर्ट के अनुसार सजा पाने सैनिकों ने कथित आतंकवादी गिरोह बोकोहराम के कंट्रोल में तीन शहरों को आज़ाद करने के एक सैन्य अभियान में भाग लेने से इंकार कर दिया था।
सितंबर में 12 अन्य सैनिकों को बोकोहराम के खिलाफ़ अभियान के दौरान अपने कमांडर की हत्या की कोशिश में मौत की सजा सुनाई गई थी। संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की रिपोर्ट के अनुसार बोको हराम आतंकवादियों के हमलों के कारण अब तक 6 लाख पचास हजार लोग घरों से भाग चुके हैं और हजारों लोगों ने पड़ोसी देशों में शरण ली रखी है।
गौरतलब है कि 2009 से नाईजीरिया घातक हिंसा की चपेट में है और बोकोहराम आतंकवादियों के हमलों के कारण अब तक 10 हजार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

विश्व कुद्स दिवस मुसलमानों की ...
ईश्वर के साथ संपर्क पहली बार क़ुम ...
गुनाह से बचना।
ज़ायोनी सैनिकों के फ़िलिस्तीनी ...
भारत में इमाम हसन असकरी(अ0) की सीरत ...
ईरान एवं इराक़ में भूकंप के तीव्र ...
बहरैनी शिया धर्मगुरू आयतुल्लाह ...
इराक़ में बम धमाके, 4 की मौत 17 घायल।
शरणार्थियों के बीच छिप कर फ़रार ...
यमन पर आले सऊद और उसके पिट्ठुओं के ...

 
user comment