Hindi
Saturday 2nd of December 2023
0
نفر 0

इस्लाम दुश्मन शक्तियाँ ईरान को कमजोर नहीं कर सकतीं।

मौलाना ने कहा कि जब कभी भी ईरानी शासन को कमज़ोर करने के प्रयास किए गए हैं वह और अधिक शक्तिशाली बन कर सामने आया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: ईरान में पिछले दिनों उत्पन्न होने वाली घटनाओं पर लखनऊ के इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने कहा है ईरान में जो घटनाऐं सामने आई हैं उसको इस्लामी दुश्मन शक्तियाँ गलत रंग दे रही हैं। छुटपुट घटनाओं को इस्लाम दुश्मन मीडिया ऐसे हाईलाइट कर रहा है मानो ईरानी जनता सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही हो। जबकि सच्चाई यह है कि कुछ छुटपुट प्रदर्शन महंगाई के विरुद्ध हुए थे जिसके पीछे अमेरिका और इस्राईल जैसी शक्तियां हैं।
मौलाना ने कहा कि हदीस में मिलता है कि क़ुम वालों में एक व्यक्ति ऐसा होगा जो लोगों को सच्चाई की ओर बुलाएगा जिसके चारों ओर ऐसे लोग जमा होंगे जो फ़ौलाद से भी अधिक शक्तिशाली होंगे, उल्मा ने इस बात पर एकमत होकर कहा है कि वह व्यक्ति इमाम ख़ुमैना रह. हैं।
मौलाना ने कहा कि जब कभी भी ईरानी शासन को कमज़ोर करने के प्रयास किए गए हैं वह और अधिक शक्तिशाली बन कर सामने आया है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

सऊदी विदेश मंत्री हमारे प्रवक्ता ...
विश्व भर में आशूर का दिन बड़ी ...
नाइजेरिया में एक हमले में 20 से ...
तिकरित में आतंकवादियों को भारी ...
ইরানের প্রতি সংহতি: বন্ধ থাকছে ...
अमेरिका रूस के खुले हमलों के ...
अल अवामिया पर सऊदी आतंकवाद जारी, ...
नाइजीरिया में शियों के कत्लेआम की ...
बहरैन में अब तक 4400 लोगों को ...
म्यांमार की दशा अत्यंत दयनीयः ...

 
user comment