Hindi
Wednesday 26th of June 2024
0
نفر 0

पूरे संसार में मनाया जा रहा है इमाम हुसैन का शोक

पूरे संसार में मनाया जा रहा है इमाम हुसैन का शोक

पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के नाती इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के दिन के अवसर पर ईरान सहित पूरे विश्व में शोक मनाया जा रहा है।

ईरान के सभी छोटे-बड़े नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस अवसर पर शोक सभाएं आयोजित हुईं और जुलूस निकाले गए। यह क्रम इस समय भी जारी है। इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में, जहां इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का रौज़ा स्थित है, चालीस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिनमें विश्व के कोने कोने से आने वाले विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। इस अवसर पर पूरे इराक़ विशेष कर कर्बला व अन्य पवित्र नगरों में सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, लेबनान, सीरिया, बहरैन, यमन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, मध्यपूर्व के अन्य देशों, युरोप, अमरीका तथा अन्य एशियाई देशों सहित संसार के लगभग सभी स्थानों पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का शोक मनाए जाने के समाचार मिले हैं


source : http://irib.ir/
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण और ...
बोको हराम ने की 150 नमाज़ियों की ...
भारत में "इस्लामी संस्कृति का ...
अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस ने भी ...
कर्बला में इराक़ी शिया और सुन्नी ...
यमन में सऊदी बर्बरता जारी।
बश्शार असद के समर्थन में उमड़ा जन ...
इराक में विस्फ़ोट, दर्जनों आईएस ...
ऑस्ट्रेलिया में एक चरमपंथी गुट की ...
ईरान में सऊदी अरब से जुड़ा ...

 
user comment