Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

अमेरिका में इस्लाम विरोधी प्रतियोगिता पर फ़ायरिंग।

अमरीका के टेक्सास राज्य में आयोजित एक इस्लाम विरोधी कॉर्टून प्रतियोगिता के दौरान की गई फ़ायरिंग में दो लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले दो अज्ञात बंदूकधारियों को पुलिस ने मार गिराया है। इस घटना में एक
अमेरिका में इस्लाम विरोधी प्रतियोगिता पर फ़ायरिंग।

अमरीका के टेक्सास राज्य में आयोजित एक इस्लाम विरोधी कॉर्टून प्रतियोगिता के दौरान की गई फ़ायरिंग में दो लोग मारे गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले दो अज्ञात बंदूकधारियों को पुलिस ने मार गिराया है। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी  घायल बताया जा रहा है।
डलास के गार्लैंड में रविवार को पैग़ंबरे इस्लाम (स) का कार्टून बनाने की विवादित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वहां चलती कार में सवार दो लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ज्ञात रहे कि इस्लाम की आलोचना करने वाले एक रूढिवादी संगठन American Freedom Defense Initiative ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।  इस इस्लाम विरोधी प्रतियोगिता में पैग़ंबरे इस्लाम (स) का बेस्ट कार्टून  बनाने वाले के लिए 10 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की गई थी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि गोलीबारी की घटना के बाद इस प्रतियोगिता स्थल को खाली करा लिया गया है और पुलिस ने उसे घेर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले फ़्रांसीसी हास्य पत्रिका शार्ली एब्दो ने पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स) का अपमान जनक कार्टून प्रकाशित किया था जिसके बाद पूरे विश्व में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इराक़ी वैज्ञानिकों की हत्या व ...
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के ...
भारत ने पाकिस्तान को वार्ता का ...
ईरान और भारत, वीज़ा प्रक्रिया को ...
तलअफर में आईएस गिन रहा है अपनी ...
मुक़्तदा सद्र की ट्रंप को धमकी
सऊदी अरब के सभी अपराधों के पीछे ...
दाइश के आतंकी फ़्रांस में आतंकी ...
इराक़ी कमांडरों ने आईएसआईएल के 20 ...
लीबिया के प्रधानमंत्री व ...

 
user comment