Hindi
Friday 8th of December 2023
0
نفر 0

डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर रामेश्वरम में दफ़नाया जाएगा।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं लोकप्रिय वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर बुधवार को नई दिल्ली से रामेश्वरम रवाना हो गया। गुरूवार को उन्हें रामेश्वरम में दफ़नाया जाएगा। कलाम की मौत सोमवार को शिलॉन्ग में हुई थी। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान के ज़रिये दिल्ली पहुंचाया गया।
डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर रामेश्वरम में दफ़नाया जाएगा।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं लोकप्रिय वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर बुधवार को नई दिल्ली से रामेश्वरम रवाना हो गया। गुरूवार को उन्हें रामेश्वरम में दफ़नाया जाएगा।
कलाम की मौत सोमवार को शिलॉन्ग में हुई थी। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को एक विशेष विमान के ज़रिये दिल्ली पहुंचाया गया।
डा. कलाम के अंतिम संस्कार में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनिया के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नरेंद्र मोदी  और कई जाने माने लोग थे। भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी उन्हें सलामी दी। भारतीय संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में डॉक्टर अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। सांसदों ने कलाम के सम्मान में मौन रखा।
राज्यसभा को बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। डॉक्टर कलाम के सम्मान में लोकसभा की कार्रवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। कलाम के निधन पर भारत में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा और मनोरंजन के आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

लाहौर में " न्याय इस्लाम के नजरिए ...
लीबिया: आत्मघाती हमले में 7 ...
अमेरिकी कांग्रेस की इजाज़त के ...
नितिन पटेल की नाराजगी के बाद ...
मूसेल में इराक़ी सेना का अभियान ...
इस्लाम और हिंसा का आपस में किसी ...
बहरैन और कुवैत के मुसलमानों ने एक ...
लाहौर में "महिलाओं पर इस्लामी ...
अमेरिका को मध्यस्थ बनने का अधिकार ...
मूसेल के कई क्षेत्रों पर इराक़ी ...

 
user comment