Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है

मेना में भगदड़ में मरने वाले हाजियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अंतिम सूचना मिलने तक मरने वालों की संख्या 717 हो गई है जबकि 805 लोग घायल बताए जाते हैं। सऊदी आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब हाजी रमिए जमरात नामक संस्कार अदा करने जा रहे थे।
मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है

मेना में भगदड़ में मरने वाले हाजियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अंतिम सूचना मिलने तक मरने वालों की संख्या 717 हो गई है जबकि 805 लोग घायल बताए जाते हैं।
सऊदी आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब हाजी रमिए जमरात नामक संस्कार अदा करने जा रहे थे।
220 एंबुलेंसों और 4 हज़ार से अधिक सहायताकर्मियों को घटना स्थल पर तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हाजियों की भीड़ को अगल अलग रास्तों से बाहर निकालने का काम जारी है। ईरान की हज व ज़ियारत संस्था के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 43 ईरानी हाजी भी इस दुर्घटना में मारे गए हैं जबकि 60 अन्य घायल हुए हैं।
ईरान के विदेश उपमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस मामले को देखने के लिए एक कमीशन बनाया गया है। उन्होंने इस घटना के लिए सऊदी अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।
हज के लिए इस समय लगभग बीस लाख हाजी मक्का गए हैं। वर्ष 2006 में भी रमिए जमरात नामक संस्कार के दौरान हुई दुर्घटना में लगभग 360 हाजी मारे गए थे। मेना में बृहस्पतिवार की हृदय विदारक घटना से पहले 12 सितम्बर को मस्जिदुल हराम में क्रेन गिर जाने से 107 हाजी मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
21 सितम्बर को भी मक्का के एक होटल में आग लग गई थी जिसके कारण 1500 लोगों को वहां से बाहर निकालना पड़ा था। इससे कुछ ही दिन पहले एक और होटल में आग लग गई थी जिसमें कई हाजी घायल हो गए थे।


source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इराक़ी स्वंयसेवी बल ने ...
हलब, सेना ने किए 100 से अधिक आतंकी ...
आज की हिंसा से भरी दुनिया में ईरान, ...
जुमे की नमाज़ के लिए इस्राईल ने ...
ईरान में पैग़म्बर मोहम्मद (स.अ) ...
महिला और पुरुष एकाकी और सामूहिक ...
आईएस ने अपने ही दस साथियों को ...
ईरान, सीमा पर आतंकियों से झड़प, 10 ...
सीरियाई सेना ने कई आतंकवादियों को ...
भारत के कुछ राज्यों पर आईएसआईएल ...

 
user comment