Hindi
Wednesday 26th of June 2024
0
نفر 0

सऊदी अरब के सभी अपराधों के पीछे अमेरिका का हाथ।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने विभिन्न प्रांतों के विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाले लोगों के साथ बैठक में इस्राईल और सऊदी अरब के भयानक अपराधों में अमेरिका को बराबर का भागीदार बताते हुए कहा कि क्षेत्र में सऊदी अरब की घिनौनी साजिश के पीछे अमेरिका का हाथ है यमन में सऊदी अरब की बर्बरता और आक्रामकता और इस्राईल के साथ सम्बंधों का बनाने के पीछे
सऊदी अरब के सभी अपराधों के पीछे अमेरिका का हाथ।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने विभिन्न प्रांतों के विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाले लोगों के साथ बैठक में इस्राईल और सऊदी अरब के भयानक अपराधों में अमेरिका को बराबर का भागीदार बताते हुए कहा कि क्षेत्र में सऊदी अरब की घिनौनी साजिश के पीछे अमेरिका का हाथ है यमन में सऊदी अरब की बर्बरता और आक्रामकता और इस्राईल के साथ सम्बंधों का बनाने के पीछे अमेरिकी आदेश है। सऊदी अरब क्षेत्र में अमेरिकी आदेश को लागू करने वाली कठपुतली है अमेरिका पर भरोसा मूर्खता और बदबख़्ती के सिवा कुछ नहीं, तुर्की अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी था लेकिन तुर्की तख्तापलट के पीछे भी अमेरिका का हाथ था।
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने सऊदी अरब के इस्राईल के साथ निकट संबंध स्थापित करने को सऊदियों का बड़ा अपराधिक कदम और मुसलमानों की पीठ में खंजर भोंकने समान बताते हुए कहा कि सऊदी अधिकारियों की यह कार्यवाही मुसलमानों के साथ विश्वासघात और बड़ा पाप है। लेकिन सऊदियों की इस महान ग़ल्ती के पीछे भी अमेरिका का हाथ है क्योंकि सऊदी अरब की सरकार वास्तव में अमेरिका के अधीन और उसकी कठपुतली है।
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने यमन पर सऊदी अरब के बर्बर, क्रूर और आपराधिक हवाई हमलों और वहां बच्चों, महिलाओं और बेगुनाह नागरिकों के नरसंहार, अस्पतालों, घरों, स्कूलों, मस्जिदों और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केन्द्रों के विनाश को सऊदी अरब का दूसरा बड़ा अपराध बताते हुए कहा: सऊदी अरब के इस अपराध के पीछे भी अमेरिका का हाथ है।


source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

सैन्य केन्द्रों के निरीक्षण और ...
बोको हराम ने की 150 नमाज़ियों की ...
भारत में "इस्लामी संस्कृति का ...
अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस ने भी ...
कर्बला में इराक़ी शिया और सुन्नी ...
यमन में सऊदी बर्बरता जारी।
बश्शार असद के समर्थन में उमड़ा जन ...
इराक में विस्फ़ोट, दर्जनों आईएस ...
ऑस्ट्रेलिया में एक चरमपंथी गुट की ...
ईरान में सऊदी अरब से जुड़ा ...

 
user comment