Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

ईरान ने 197 अफ़ग़ानी क़ैदियों को आज़ाद किया।

ईरान के विधि मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के 197 क़ैदियों को उनके देश लौटा दिया गया है। विधि मंत्रालय में मानवाधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक महमूद अब्बासी ने गुरुवार को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान की न्यायपालिका के अधिकारियों से दोनों देशों के बंदियों के आदान-प्रदान के बारे में काफ़ी समय तक वार्ता के
ईरान ने 197 अफ़ग़ानी क़ैदियों को आज़ाद किया।

ईरान के विधि मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के 197 क़ैदियों को उनके देश लौटा दिया गया है।
विधि मंत्रालय में मानवाधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक महमूद अब्बासी ने गुरुवार को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान की न्यायपालिका के अधिकारियों से दोनों देशों के बंदियों के आदान-प्रदान के बारे में काफ़ी समय तक वार्ता के बाद हमने अफ़ग़ानिस्तान के 197 बंदियों को उनके देश के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन अफ़ग़ान नागरिकों को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की सज़ा सुनाई गई थी।
महमूद अब्बासी ने बताया कि इस समय ईरान की जेलों में 54 अफ़ग़ान नागरिक बंद हैं जिनमें से कई ने अपने देश लौटने से इन्कार कर दिया है जबकि कुछ अन्य की पहचान और नागरिकता अफ़ग़ान सरकार के लिए स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को अफ़ग़ानिस्तान की जेलों में बंद 21 ईरानी क़ैदियों को ईरान स्थानांतरित किया गया था।


source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इस्राईल और अरब का संयुक्त दुश्मन ...
सीरिया की सरकार ने देश में विदेशी ...
इराक़ी स्वंयसेवी बल ने ...
हलब, सेना ने किए 100 से अधिक आतंकी ...
आज की हिंसा से भरी दुनिया में ईरान, ...
जुमे की नमाज़ के लिए इस्राईल ने ...
ईरान में पैग़म्बर मोहम्मद (स.अ) ...
महिला और पुरुष एकाकी और सामूहिक ...
आईएस ने अपने ही दस साथियों को ...
ईरान, सीमा पर आतंकियों से झड़प, 10 ...

 
user comment