Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

तंज़ानिया में भूकंप के झटके, दर्जनों की मौत और घायल।

अफ्रीक़ी देश तंज़ानिया में आए भूकंप में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर पश्चिमी तंज़ानिया में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रिकॉर्ड की गई। अब तक की सूचना के अनुसार भूकंप में कम से कम 13 लोग मारे गए और 200 के करीब घायल हुए हैं। स्थानीय सूत्रों का
तंज़ानिया में भूकंप के झटके, दर्जनों की मौत और घायल।

अफ्रीक़ी देश तंज़ानिया में आए भूकंप में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर पश्चिमी तंज़ानिया में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 रिकॉर्ड की गई। अब तक की सूचना के अनुसार भूकंप में कम से कम 13 लोग मारे गए और 200 के करीब घायल हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया है और अभी तक सैकड़ों लोगों को इस देश के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। उत्तर पश्चिमी तंज़ानिया के शहर नसोंगा भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है जहां दर्जनों मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। तंज़ानिया में आए भूकंप के झटके पड़ोसी देश कीनिया, यूगांडा, रवांडा और बुरुंडी में भी महसूस किए गए।
सोशल मीडिया में आई तस्वीरों के मुताबिक़ 70,000 की आबादी वाले बुकोबा शहर में भारी नुक़सान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तंज़ानिया में पिछले एक दशक में इस इलाक़े में आया ये सबसे शक्तिशाली भूकंप है।


source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

इराक़ी स्वंयसेवी बल ने ...
हलब, सेना ने किए 100 से अधिक आतंकी ...
आज की हिंसा से भरी दुनिया में ईरान, ...
जुमे की नमाज़ के लिए इस्राईल ने ...
ईरान में पैग़म्बर मोहम्मद (स.अ) ...
महिला और पुरुष एकाकी और सामूहिक ...
आईएस ने अपने ही दस साथियों को ...
ईरान, सीमा पर आतंकियों से झड़प, 10 ...
सीरियाई सेना ने कई आतंकवादियों को ...
भारत के कुछ राज्यों पर आईएसआईएल ...

 
user comment