Hindi
Monday 20th of May 2024
0
نفر 0

नाइजीरिया में इमाम हुसैन के अज़ादारों के जनसंहार की निंदा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाइजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे लोगों के जनसंहार की कड़ी निंदा की है। बहराम क़ासेमी ने नाइजीरिया के कानू शहर में चेहलुम के उपलक्ष्य में निकाले

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाइजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे लोगों के जनसंहार की कड़ी निंदा की है।
बहराम क़ासेमी ने नाइजीरिया के कानू शहर में चेहलुम के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस पर सेना व सुरक्षा बलों के हमले की ओर संकेत करते हुए कहा है कि एक शांतिपूर्ण धार्मिक समारोह पर क्रूरतापूर्ण हमला, चिंताजनक व अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के अधिकारियों को इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए हिंसा फैलाने वाले व फूट डालने वाले तत्वों के ख़िलाफ़ ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।
ज्ञात रहे कि नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित कानू शहर में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के उपलक्ष्य में निकाले गए प्रतीकात्मक जुलूस पर सेना व सुरक्षा बलों के हमले में लगभग सौ लोग शहीद और इतने ही घायल भी हुए हैं। नाइजीरिया के सैनिकों ने पिछले महीने भी फ़ोन्तुआ शहर में इमाम हुसैन की शहाद के दिन "आशूरा" के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम पर हमला करके कम से कम 20 लोगों को शहीद कर दिया था।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

आवश्यकता पड़ने पर हिजाब पर भी ...
ईरान में ‘मोहर्रम’ नामी संयुक्त ...
तुर्की सीमा से सीरिया में घुस रहे ...
अमेरिका में यहूदियों ने किया ...
ईरान और इंडोनेशिया दोस्त और ...
थम नहीं रहा है सऊदी शासकों का ...
आईएसआईएल के विरुद्ध ...
बहरैन, आयतुल्लाह शेख़ ईसा क़ासिम ...
इराक़, 40 लापता भारतीय नागरिकों की ...
इराक़ी सैन्य ने आईएस के एक हज़ार ...

 
user comment