Hindi
Sunday 28th of April 2024
0
نفر 0

नेपालः भूकंप से मरने वालों की संख्या 3700 के पार

नेपाल में भूकंप में मरने वालों की संख्या 3700 को पार कर गई है।
नेपालः भूकंप से मरने वालों की संख्या 3700 के पार

नेपाल में भूकंप में मरने वालों की संख्या 3700 को पार कर गई है।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 3700 को पार कर चुकी है जबकि नेपाल के मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों के दौरान वर्षा और तूफान की संभावना व्यक्त की है। नेपाल में आने वाले भूकंप के बाद आफ़्टर शॉक्स का क्रम जारी है। काठमांडू के एक अधिकारी के अनुसार भूकंप के बाद लगभग 100 आफ़्टर शॉक्स महसूस किये गए। इन झटकों के कारण राहत कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। रविवार को 6 दश्मलव 7 डिग्री का झटका महसूस किया गया था। इन झटकों के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया है। नेपाल में हज़ारों लोगों ने दूसरी रात भी ठंड में घरों के बाहर गुज़ारी।
अनेक इमारतों में मलबे के नीचे बहुत से लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। यूनीसेफ के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों और पानी की भारी कमी है। ख़राब मौसम और टूटी सड़कों के कारण भी राहत कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। भूकंप के परिणाम स्वरूप विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउन्ट एवरेस्ट पर हिमस्ख्लन के कारण कम से कम 17 पर्वतारोही मारे गए जबकि 61 अन्य घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार माउन्ट एवरेस्ट में बने बेस कैंप नष्ट हो चुके हैं।
दूसरी ओर भारत में भूकंप से 61 लोग मारे गए और तिब्बत में भी 20 लोग भूकंप का शिकार हुए।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

आईएस का अंत, अमरीका, ज़ायोनी और ...
बोकोहराम ने 50 बच्चों समेत 80 लोगों ...
इराक़ के अलदजील क्षेत्र पर ...
सुप्रीम लीडर ने की तीन दिन के शोक ...
डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव ...
लंदन, कैमडन मार्केट में भीषण आग।
सीरिया, तीन आत्मघाती हमलावरों ने ...
शिया मौलाना कल्बे जवाद समेत पाँच ...
अमरीकी सेना में भारी छंटनी, 60, ...
हलब की जीत सऊदी अरब, कतर और तुर्की ...

 
user comment