Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

राजधानी बग़दाद और आस-पास 3 बम धमाके

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस-पास तीन बम धमाके हुए जिनमें कम से कम 9 व्यक्ति मारे गए। पुलिस व अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राजधानी बग़दाद से 25 किलोमीटर उत्तर में स्थित तारेमिया चेकप्वाइंट के पास एक बम धमाका हुआ जिसमें 6 लोग मारे गए। मारे जाने वालों में 5 पुलिस कर्मी और 1 आम नागरिक है।
राजधानी बग़दाद और आस-पास 3 बम धमाके

इराक़ की राजधानी बग़दाद और उसके आस-पास तीन बम धमाके हुए जिनमें कम से कम 9 व्यक्ति मारे गए।
 
 
 
पुलिस व अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राजधानी बग़दाद से 25 किलोमीटर उत्तर में स्थित तारेमिया चेकप्वाइंट के पास एक बम धमाका हुआ जिसमें 6 लोग मारे गए। मारे जाने वालों में 5 पुलिस कर्मी और 1 आम नागरिक है।
 
 
 
सूत्रों ने बताया कि दूसरा बम धमाका बग़दाद के पश्चिमोत्तरी इलाक़े दुआनिम में हुआ जिसमें 2 व्यक्ति मारे गए और 9 अन्य घायल हुए।
 
 
 
तीसरा बम धमाका राजधानी बग़दाद के दक्षिण में स्थित नहरवान इलाक़े में हुआ जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 6 अन्य घायल हुए।
 
 
 
दूसरी ओर पुलिस को उत्तरी बग़दाद में 3 शव मिले हैं जिनके सिर और सीने में गोली लगी हुयी है।
 
 
 
शनिवार को हुए धमाकों की किसी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन आम तौर पर इस तरह के आतंकी हमलों के पीछे दाइश का हाथ होने का मुख्य रूप से संदेह होता है।
 
 
 
इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी भाग में दाइश ने आतंक मचा रखा है।
 
 (MAQ/N)  


source : irib
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

बच्चों के सामने वाइफ की बुराई।
इराक़ संकट में अमेरिका का बड़ा ...
ह़ज़रत अली अलैहिस्सलाम के जीवन की ...
पश्चिमी युवाओं के नाम आयतुल्लाह ...
मोमिन व मुनाफ़िक़ में अंतर।
बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण की नई ...
हजः वैभवशाली व प्रभावी उपासना
शरारती तत्वों ने मौलाना पर डाला ...
चिकित्सक 6
ईश्वरीय वाणी-3

 
user comment