Hindi
Sunday 7th of July 2024
0
نفر 0

ईरान व भारत, परमाणु मीज़ाइलों पर प्रतिबंध की संधि के नए सदस्य

ईरान व भारत, परमाणु मीज़ाइलों पर प्रतिबंध की संधि के नए सदस्य

रूस के एक उच्चाधिकारी ने बताया है कि ईरान, भारत और चीन मध्यम दूरी के परमाणु मीज़ाइलों पर प्रतिबंध की संधि के नए सदस्य होंगे।

रूसी संसद में प्रतिरक्षा समिति के प्रमुख विलादिमीर शामानोफ़ ने बताया कि मध्यम दूरी के परमाणु मीज़ाइलों की नई संधि बहु आयामी होगी और वर्ष 1988 के बाद से मीज़ाइल तकनीक के स्वामी देश इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आईएनएफ़ संधि से अमरीका के निकल जाने के बाद रूस, नए देशों के साथ मध्यम दूरी के परमाणु मीज़ाइलों की नई संधि करने का इच्छुक है जिनमें ईरान, भारत, पाकिस्तान, चीन और उत्तरी कोरिया इत्यादि शामिल हैं।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को आईएनएफ़ संधि से निकलने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस इस संधि का उल्लंघन करना बंद नहीं करेगा तो अमरीका अगले छः महीने में इस संधि से निकल जाएगा।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण की नई ...
हजः वैभवशाली व प्रभावी उपासना
शरारती तत्वों ने मौलाना पर डाला ...
चिकित्सक 6
ईश्वरीय वाणी-3
ज़िन्दगी की बहार-16
प्रार्थना की शर्ते
क्या सीरिया में हिज़्बुल्लाह के ...
इस्राईल की जेलों में ...
अलअंबार प्रांत पर आतंकी क़ब्ज़ा ...

 
user comment